Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घाट पर गंदगी और पाॅलीथीन के उपयोग पर की गई चालानी कार्यवाही

मंडला, 21 मई 2025

कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मंडला के द्वारा माहिष्मती घाट एवं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग एवं विक्रय करने साथ ही खुले में मांस मछली विक्रय करने पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान 11250 रूपये के चालान काटे गए साथ ही मांस मछली विक्रेताओं को समझाइए दी गई कि मांस मछली को ढक्कर रखें, खुले में काटकर विक्रय ना करें। समस्त व्यापारी लाइसेंस बनवाएं एवं नियमों का पालन करें। अध्यक्ष न.पा.परि. मण्डला श्री विनोद कछवाहा ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार जाते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करें, नगर के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलायें, नर्मदा तट में पूजा पाठ से निकली निर्माल्य सामग्री को नर्मदा के जल में विसर्जित न करें। चालानी कार्यवाही श्री एस.सी. चैधरी, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक, श्री सुनील लाहोरिया, श्री शिव धौलपुरिया, श्री पुष्पेन्द्र पाण्डेय वार्ड सुपरवाईजर के द्वारा की गई।

Related posts

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक आज

Reva India News

हाईस्कूल बिंझिया में निःशुल्क साईकिल वितरण

Reva India News

Leave a Comment