Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माता-पिता दोनों के न होने पर ही मिलेगा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ

4 जून 2025, मंडला

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना अंतर्गत पात्रता की श्रेणी में वे बच्चे सम्मिलित हैं जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हो एवं 18 वर्ष से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो। योजना अंतर्गत हितग्राही बच्चे को प्रतिमाह 4000 की राशि प्रदाय की जाएगी। पात्र हितग्राही बाल कल्याण समिति, महिला एवं बाल विकास मण्डला में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

 

यह दस्तावेज लगेंगे

 

योजना का लाभ लेने के लिये बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट फोटोग्राफ, बच्चे के माता-पिता दोनों का मृत्यु प्रमाण पत्र, संरक्षक का आधार कार्ड, बच्चे का संरक्षक के साथ संयुक्त बैंक खाता, संरक्षक का आय, मूल निवासी प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, राशन कार्ड होना आवश्यक है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक जानकारी पर विश्वास नहीं करने की सभी से अपील की है। साथ ही योजना से संबंधित अधिक जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा बाल कल्याण समिति द्वितीय तल रेडक्रॉस सोसायटी एवं फोन नंबर 07642253056 से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 26 दिसंबर को

Reva India News

मदरसा नूरे मोहम्मदी में मनाया गया आजादी का जश्न 

Reva India News

आँगनवाड़ी केन्द्रों के लिए जनसहभागिता से खिलौना, पुस्तक एवं अन्य सामग्री एकत्रीकरण कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment