Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में हुआ प्रवेशोत्सव का आयोजन

मंडला 5 जुलाई 2025

सत्र 2025-26 के प्रारंभ होने पर प्रभारी प्राचार्य एवं नोडल प्रवेश प्रभारी डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन व डॉ. घनश्याम झरिया के संचालन में शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों को कार्यक्रम का उद्देश्य, संस्थान की अकादमिक संस्कृति, मूल्य एवं संसाधनों से परिचय कराया गया। डॉ. विजय मौर्य ने शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपयोग की प्रक्रिया से परिचित कराते हुए व्यक्तित्व विकास में सहायक होना बताया। उपस्थित समस्त स्टॉफ ने विषय एवं नवीन शिक्षा नीति 2020 के संबंध में अपने-अपने विचार प्रकट किए।

Related posts

भू-माफियाओं पर कार्यवाही जारी रखें – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में की विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

भगवान श्रीकृष्ण की मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सांदीपनी आश्रम में की सपत्निक पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री ने गाया भजन पुलिस बैंड द्वारा दी गई सुमधुर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति पुलिस बैंड के प्रत्येक जवान को ₹10000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

Reva India News

‘‘योग से निरोग‘‘ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया संबोधित

Reva India News

Leave a Comment