Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मवई में प्राकृतिक कृषि को लेकर कृषि सखियों का उन्मुखीकरण

मंडला 18 जुलाई 2025

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनांतर्गत कृषि विभाग द्वारा किसानों को रसायन मुक्त खेती की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्राकृतिक कृषि योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत एसएडीओ कार्यालय विकासखंड मवई में चिन्हित कृषि सखियों की उन्मुखीकरण बैठक रखी गई। बैठक में परियोजना संचालक आत्मा श्री आरडी जाटव ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर कृषि सखियों का मार्गदर्शन किया। उन्हें जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, स्थानीय संसाधनों का प्रयोग, मंचिंग, मिश्रित फसलें, भूमि की उर्वरता बढ़ाने एवं जल धारण क्षमता में वृद्धि सहित विभिन्न प्राकृतिक कृषि विधियों से परिचित कराते हुए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर इस कार्यक्रम के अंतर्गत फील्ड डेमो, अनुभव साझा करने हेतु कार्यशालाओं के आयोजन, फसल बिक्री हेतु प्राकृतिक उत्पादों के विपणन में सहयोग किया जायेगा। इस योजना का उद्देश्य न केवल किसानों की आय को बढ़ाना है, बल्कि मृदा स्वास्थ्य की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस दौरान प्राकृतिक कृषि से जुड़े प्रगतिशील कृषकों को सांवा, कंगनी और रागी बीज का वितरण भी मवई जनपद सीईओ भागचंद टिमरिया, उपसंचालक आत्मा परियोजना अंजु कुड़ापे, बीटीएम मोहित गोल्हानी, बीएम राकेश जंघेला सहित कृषि विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

Related posts

सात बकायादारों को कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी

Reva India News

तिरंगा बाईक रैली में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उइके

Reva India News

टीकाकरण दिवस से एक दिन पूर्व करा सकते हैं कोविड रजिस्ट्रेशन

Reva India News

Leave a Comment