मंडला 18 जुलाई 2025
जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले की रैंकिंग जारी होने में 2 दिवस का समय शेष है, इसलिए सभी विभाग प्रमुख आगामी 2 दिवस में ग्रेडिंग मंथ की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराएं। जिन विभागों का निराकरण प्रतिशत जिले के औसत प्रतिशत से कम है, वे अपनी गति तेज करें।

जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी अंतर्गत समग्र तथा आधार से संबंधित शिकायतों की शिकायतवार सूची तैयार करें। जिससे संबंधित निकायों से शिकायतवार फॉलोअप किया जा सके। बैठक में सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, नामांकन, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, 50 दिवस तथा 100 दिवस से अधिक समय से लम्बित शिकायतें, मांग क्लोजर, न्यायालय से संबंधित प्रकरण, विधानसभा प्रश्नों के उत्तर आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

