Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हर घर तिरंगा से जन आंदोलन तक बनी रणनीति……. भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, तय हुआ संकल्प, हर आयोजन बने जनभागीदारी का माध्यम….

                                                             मंडला, 5 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला के द्वारा मंगलवार जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर अनेक प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श हुआ और आगामी आयोजनों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मंचासीन जिला भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, पूर्व विधायक देव सिंह सैयाम, जिला महामंत्री नीरज मरकाम, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, बिछिया भाजपा प्रत्याशी विजय आनंद मरावी, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व जिला अध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सभी कार्यक्रम केवल प्रतीकात्मक न होकर राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक ऊर्जा और जनसंपर्क के सशक्त माध्यम बनें। इन आयोजनों के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना, पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना एवं हर वर्ग विशेषकर युवाओं और महिलाओं को सक्रिय रूप से जोड़ना है। जिला भाजपा ने सभी मोर्चा प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्रों में निम्नलिखित बातों को सुनिश्चित करें।  हर आयोजन की समयबद्ध और अनुशासित रूप से तैयारी की जाए। कार्यक्रमों में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो। पार्टी की नीति, संकल्प और उद्देश्य का प्रचार-प्रसार किया जाए। युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में प्रेरित करने वाले संवाद हों। सोशल मीडिया पर प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पार्टी का नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित एक जन आंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कर्तव्य और भूमिका को समझे और पूरी निष्ठा से जुटे। यह समय केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि राष्ट्र को जागृत करने का अवसर है। ‘हर घर तिरंगा’ से लेकर ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ तक, सभी कार्यक्रम हमें अपने इतिहास, बलिदान और भविष्य की जिम्मेदारी का स्मरण कराते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे इन सभी आयोजनों को जन जागरण का माध्यम बनाएं और पार्टी की नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि “सभी कार्यक्रम अत्यंत भावनात्मक और राष्ट्र भावना को जागृत करने वाले हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘हर घर तिरंगा’ जैसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। इन अभियानों में जनभागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे संगठन और समाज दोनों सशक्त बनें।”

इसी क्रम में पूर्व विधायक श्री देवसिंह सैयाम ने कहा कि “जिला अध्यक्ष जी ने जो दायित्व आपको सौंपे हैं, उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें। संगठन को अपने परिवार की तरह मानकर कार्य करें। साथ ही यह भी आवश्यक है कि कार्यकर्ता नियमित रूप से संगठन के कार्यालय आते रहें, ताकि कार्यों में निरंतरता बनी रहे।”
भाजपा की बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रोचीराम गुरवानी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। हमें अपने विचारों, कार्यशैली और समर्पण से संगठन को और अधिक मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए। संगठन को परिवार मानकर कार्य करना ही सच्ची सेवा है।
जिला स्तरीय बैठक में अंत में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू कछवाहा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमंत्रित वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा की कार्यशैली जनसेवा और संगठन विस्तार पर आधारित है। हमें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करना चाहिए। कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं, और उनका समर्पण ही संगठन को आगे ले जाता है।”

इस दौरान पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, समस्त मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री जनपद के अध्यक्ष नगर पालिका,नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य एवं कार्यक्रम के संयोजक सहसंयोजक उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने देखे जिले के जनजातीय शिल्प कलादीर्घा में जनजातीय शिल्पकार मेला आयोजित

Reva India News

आरबीएसके ने बदली संजनी की जिंदगी, कटे होंठ और तालु का सफल उपचार

Reva India News

मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों को दी गई “सुरक्षा एवं जागरूकता” संबंधी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment