Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई विभाग द्वारा किया जा रहा क्लोरिनेशन कार्य

मंडला 5 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंडला द्वारा प्रतिदिन जिले के ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु हैंडपंप, कुआं एवं ट्यूबवेल में जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक स्तर में गठित क्लोरिनेशन टीम द्वारा ब्लॉक घुघरी के ग्राम धनोली, घोरेघाट, घुरघुटी, छाता, कठईडीह, भूड़कुर, चुरिया, रहगी, कुंती ददरगांव में, ब्लॉक नैनपुर के ग्राम सालीवाड़ा माल, सालीवाड़ा चक, खापा रैयत, तुमेगांव, खुर्सीपार में, ब्लॉक बिछिया के ग्राम मांझीपुर, जोगी सोंधा, इंद्रा वनग्राम, जेलवारा में, ब्लॉक नारायणगंज के ग्राम बाबा देवरी, मोहगांव, पद्मी, खैरी, पड़रिया, खम्हरिया, भालीवाड़ा, कुंडा, बोरिया, बबलिया, तरवानी, ब्लॉक बीजाडांडी के ग्राम तिन्सई, खनौरा माल, सांगवा, मलधा, बरवाही, कटंगी, चरगांव कला, डोभी में एवं ब्लॉक निवास के ग्राम सुखरी, खरखरा, जलधरा, सतपहरी माल, सतपहरी रैयत, जुगथार के पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन किया गया।

Related posts

प्रत्येक मंगलवार को जिला एवं अनुविभाग स्तर पर होगी जनसुनवाई

Reva India News

नशामुक्ति कार्यक्रमों का समापन समारोह 18 नवम्बर को

Reva India News

एकीकृत माध्यमिक कन्या विद्यालय बड़ी खैरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment