Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉस्को अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण पॉस्को अधिनियम पर भोपाल में आयोजित हुई क्षेत्रीय कार्यशाला मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग का आयोजन

मंडला 11 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा पॉस्को अधिनियम 2012 विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित इस कार्यशाला में बाल कल्याण समिति मंडला के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता, किशोर न्याय बोर्ड मंडला के सदस्य श्रीमती सरिता अग्निहोत्री, महिला बाल विकास विभाग मंडला के सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक (शिक्षा विभाग), प्रभारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई और सहायक आयुक्त/जिला संयोजक (जनजातीय विकास विभाग) के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ. विश्वास चौहान ने प्रतिभागियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम 2012 पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। सुश्री निर्मला भूरिया मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती धर्मिष्ठाबेन वी. गज्जर, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, गुजरात और श्री द्रविन्द्र मोरे अध्यक्ष, मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों के प्रति अपराधों पर शासन के जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

Related posts

55 लीटर अवैध देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार* 

Reva India News

मिशन नेत्र ज्योति से दृष्टि है तो सृष्टि है के सपने साकार होंगे – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिले में मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगेंगे शिविर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिला योजना भवन में मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया

Reva India News

जिला स्तरीय समारोह के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment