Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने किया निरीक्षण 14 अगस्त को आरडी कॉलेज प्रांगण में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

मंडला 12 अगस्त 2025

मण्डला में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हेलीपेड एवं आरडी कालेज प्रांगण में कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निर्धारित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कलेक्टर ने यहां मुख्य मंच निर्माण, हितग्राही दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेटिंग, व्हीआईपी बैठक व पार्किंग व्यवस्था, विभागीय स्टॉल, सहित अन्य व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बारिश के मद्देनजर वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए दायित्व सौंपे गये हैं संबंधित अधिकारी उन्हें समय-सीमा में पूर्ण कर नोडल अधिकारी को समय पर अवगत कराना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन, पेयजल आदि के समुचित प्रबंध करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल एवं प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा।

Related posts

चौगान में लगी चौपाल, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं जल संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

Reva India News

आदि कर्मयोगी अभियान: तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन प्रभारी कलेक्टर ने दिलाई शपथ

Reva India News

लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गोलमेज सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment