Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संबंधित विभाग गतिविधियों के कैलेण्डर का पूर्व से व्यापक प्रचार-प्रसार करें- कलेक्टर श्री मिश्रा सेवा पखवाड़ा अभियान अतंर्गत जिले में की जाएगी विभिन्न गतिविधियां 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान

मंडला 13 सितंबर 2025

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन जिले में किया जाएगा। इसके तहत संबंधित विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस अभियान के क्रियांवयन के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने संबंधित विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक जिला योजना भवन में ली। अभियान के जिलास्तरीय कार्यक्रम का शुभांरभ 17 सितंबर को आरडी कॉलेज मण्डला में किया जाएगा। जिसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम लाइव प्रसारण के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में मेगा कैंप भी आयोजित किए जाएगें। ग्राम पंचायत स्तर पर स्क्रीनिंग की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की तिथिवार जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पूर्व से दी जाए और शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का भी आयोजन सुनिश्चित करें।

अभियान अंतर्गत वन विभाग द्वारा एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपरण के कार्यक्रम, बाइक रैली, जैवविविधता कार्यक्रम आयोजन किया जाए। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलो पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए जाए। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाकर आवश्यक एवं सहयोगी उपकरण का वितरण किया जाए। खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत की थीम पर विद्यालयों एवं जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्थानीय कारीगारों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किये जाएगें। इसके लिए स्थल चिन्हांकन करने एनआरएलएम विभाग को निर्देशित किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेंयाश कूमट, एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गर्मी में लू से बचने एडवाइजरी

Reva India News

हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की प्रदेश मेरिट लिस्ट में अनुष्का अग्रवाल को प्रथम स्थान हाईस्कूल का 70.75 तथा हायरसेकेंडरी का 69.31 प्रतिशत रिजल्ट दसवी के 6 तथा बारहवी के 8 विद्यार्थियों ने बनाया प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित

Reva India News

पीएचई मंत्री ने किया पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्मित आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण वन स्टॉप सेंटर के स्टॉप सखी वाहन को हरी झंडी दिखाई

Reva India News

Leave a Comment