Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यालय में विद्यार्थियों की पिटाई करने पर हुई एफआईआर दर्ज

                                       एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगर मंडला में जनपद पंचायत सदस्य श्री मुकेश मार्को द्वारा बिना अनुमति के विद्यालय आकर मारपीट करने पर थाना घुघरी में एफआईआर दर्ज की गई है। 
         जनपद सदस्य श्री मुकेश मार्को 6 सितंबर को ग्राम बेलगाँव एकीकृत शासकीय हाईस्कूल डोंगरमंडला पहुँचे। इस दौरान उन्होंने बिना अनुमति के कक्षा नवमीं के विद्यार्थियों से विज्ञान विषय के प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने पर उन्हें खड़ा कर छड़ी से पीटा।
प्रभारी प्राचार्य श्री रमेश गुमास्ता ने 20 सितंबर को थाना घुघरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्री मुकेश मार्को के विरुद्ध 115(2),333 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related posts

वनवासी विकास परिषद की बैठक सम्पन्न

Reva India News

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय – पवन पाटीदार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रथम मंडला आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Reva India News

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा सुधार पर चर्चा

Reva India News

Leave a Comment