Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बम्हनी बंजर में मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल, घरेलू सिलेंडर जप्त

मंडला, 10 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सामेश मिश्रा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम के मार्गदर्शन में आज खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बम्हनी बंजर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

टीम ने स्थानीय मिठाई दुकानों से जांच के लिए मिठाई के नमूने लिये तथा कुछ प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जिस पर संबंधित विभाग द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई। जांच टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता मानकों का पालन करने, प्रमाणित सामग्री के उपयोग और गैस सिलेंडर के नियमानुसार प्रयोग की हिदायत दी। इस मौके पर खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

बसगढ़ी नर्मदा घाट में 151 दीपों से सजी भव्य महाआरती, जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment