Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला, 17 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों के संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक जिला योजना भवन में ली। उन्होंने कहा कि आगामी 2 दिवस में माह की रैंकिंग जारी होनी है। जिले का वर्तमान प्रतिशत संतोषजनक नहीं है। सभी जिला अधिकारी हेल्पलाईन के प्रकरणों का स्वयं फॉलोअप लें। शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग विभागीय रैंकिंग में टॉप 10 में अपना स्थान सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने उच्च न्यायालय के अवमानना के प्रकरणों के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकरण में कम्पलाईंस सुनिश्चित करें। उच्च न्यायालय में जमा किए गए प्रतिवेदन की पावती की प्रति जिला शाखा में अनिवार्य रूप से जमा कराएं। रिट पिटिशन के प्रकरणों में गंभीरतापूर्वक समुचित जवाब न्यायालय में प्रस्तुत करें। समय पर समुचित जवाब प्रस्तुत न करने पर यही प्रकरण आगे अवमानना में चले जाते हैं। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के शुभंकर डॉ. दृष्टि का विमोचन किया

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment