Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश

मंडला, 27 अक्टूबर 2025

जिला स्तर पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन, जागरूकता गतिविधियों के संचालन तथा संबंधित विभागों के समन्वय पर बल दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल ने पावर प्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। बाल विवाह की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है एवं इससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सीएमएचओ, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, शिक्षा विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव में जनजागरूकता, काउंसलिंग, निगरानी एवं रिपोर्टिंग तंत्र को और मजबूत किया जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संभावित बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यहां मौजूद सभी अधिकारियों को इस संबंध में शपथ भी दिलवाई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, समस्त एसडीएम, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रोजगार की पढ़ाई चलो आईटीआई, पंजीयन 31 मई तक  

Reva India News

सर्पदंश से बचाव, इलाज एवं भ्रांतियों के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए उचित व्यवस्था करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने मोहनटोला ट्रेन्चिंग ग्राऊँड का किया दौरा

Reva India News

Leave a Comment