Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: परियोजना कार्यालय में जागरूकता संवाद

मंडला, 30 अक्टूबर 2025

महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बच्चों के माता पिता, अभिभावकों, बालिकाओं से जागरूकता हेतु संवाद किया गया। इस दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की बालिका और 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह करने वाले, कराने वाले एवं सम्मिलित होने वाले सभी को 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान की जानकारी दी गई। उपस्थितजनों को यह भी बताया गया कि आपके क्षेत्र में कहीं भी बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर टोल फ्री नंबर 1098, मोबाइल 93299580811 एवं दूरभाष नंबर 07642-252699 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Related posts

आज आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री का आगमन

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन, नगर पालिका अध्यक्ष ने बताए सफलता के सूत्र

Reva India News

घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग पांच प्रतिष्ठानों पर की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment