Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सपोर्ट पर्सन के लिए पॉक्सो एक्ट पर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह मासिक समीक्षा बैठक आयोजित बाल कल्याण समिति ने 33 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किया है सपोर्ट पर्सन

मंडला, 30 अक्टूबर 2025

बाल कल्याण समिति मंडला के कार्यालय परिसर में सपोर्ट पर्सन के लिए पॉक्सो एक्ट पर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन बाल कल्याण समिति मंडला ने महिला बाल विकास के सहयोग से हुआ। प्रशिक्षण में सपोर्ट पर्सन को पॉक्सो प्रकरणों में पीड़िता को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने सपोर्ट पर्सन को पॉक्सो प्रकरणों से संबंधित विधिक जानकारी विस्तार से प्रदान की। विदित हो कि मार्च में पुर्नगठित बाल कल्याण समिति ने समिति के समक्ष प्रस्तुत 33 प्रकरणों में सपोर्ट पर्सन नियुक्त कर पीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकता से किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल ने पॉक्सो प्रकरण में सपोर्ट पर्सन के द्वारा पीड़िता के साथ गृह भेंट और पीड़िता को प्रदान की जाने वाली सहायता के क्षेत्रों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। आवश्यक होने पर पीड़िता के साथ-साथ परिजनों की काउंसलिंग विशेषज्ञ काउंसलर से कराने और पीड़िता की हर-हाल में गोपनीयता सुनिश्चित करने और धारणाओं से बचने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

बाल कल्याण समिति की सदस्य सुश्री शशि पटेल एवं श्रीमती तृप्ति शुक्ला ने प्रकरणों में निजता और मानवीय संवेदना की आवश्यकता पर जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री संतोष कुमार यादव ने सपोर्ट पर्सन को प्रकरणों में पीड़िता के सहयोग के लिए आवश्यक सुझाव दिया।

बैठक में बाल संरक्षण अधिकारी श्री रितेश बघेल, सपोर्ट पर्सन राकेश कुमार पटेल, गोविंद प्रसाद बर्मन, सत्यवीर मिश्रा, रागिनी हरदहा, निधि अग्रवाल, अकील अहमद खान, दिनेश बरकडे, जैबुनिशा कुरैशी, पुष्पा यादव, मुन्नी नंदा, मंगला चौरसिया, कमल सिंह धुर्वे, रजनी मरावी और अभिलाषा यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में महिला एवं बाल विकास के सामाजिक कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ सौरभ पटवा और डाटा एंट्री डाटा ऑपरेटर दीपक सैयाम की सक्रिय सहभागिता रही।

Related posts

बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार, मारपीट करने के मामलों में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने दिए तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश

Reva India News

घुघरी में गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का जनसंकल्प, माँ नर्मदा पूजन से गूंजा “जल बचाओ” का संदेश

Reva India News

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment