Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण पर फोकस करें- कलेक्टर खरीफ फसलों के उपार्जन की तैयारियां और केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश

मंडला, 24 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने योजना भवन में आयोजित समय-सीमा एवं विभागीय समंवय समिति की बैठक में कहा कि सीएम हेल्पलाइन में अंतिम सप्ताह में हमारी गति धीमी होने से रैंकिंग प्रभावित हुई थी। इस माह सभी जिलाधिकारी शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण पर फोकस करें। उन्होंने वर्तमान माह की रैंकिंग में सी तथा डी श्रेणी में रहे विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी रैंकिंग में अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए अभी से शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराएं।

राजस्व, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, श्रम, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं जनजातीय कार्य जैसे अधिक संख्या में शिकायतों वाले विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करते हुए प्रतिदिन फालो-अप लें। जिससे शिकायत निराकरण में शुरुआत से ही गति बनाई जा सके। उन्होंने टीएल पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि सर्व संबंधित ध्यान रखें कि टीएल पत्रों का रिप्लाई 24 घंटे के भीतर करें और तीन दिवस में टीएल क्लोज कराएं।

खरीफ फसलों के उपार्जन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि धान के उपार्जन के लिए बनाए गए सभी केन्द्रों का कृषि व संबद्ध विभागों के अधिकारी विजिट करें और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि व संबद्ध विभाग के निरीक्षण के अलावा पृथक से केंद्रों का निरीक्षण अवश्य करें। जिससे समय से पूर्व तैयारियां सुनिश्चित हों। कोदो- कुटकी उपार्जन की तैयारियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि श्री अन्न फेडरेशन द्वारा बनाए जा रहे मुख्य उपार्जन केंद्र बिछिया के अलावा अन्य उप केंद्रों को भी विभागीय टीम भ्रमण कर देखे और किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करे।

उच्च न्यायालय के अवमानना एवं रिट पिटीशन के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि अवमानना प्रकरणों में माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार कंप्लायंस करें और रिट पिटीशन में समुचित जवाब न्यायालय में पेश कर प्रतिवेदन की पावती की कापी जिला शाखा में जमा कराएं।

जनजातीय कार्य विभाग में ई – अटेंडेंट की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि 17 नवंबर से ई- अटेंडेंट न लगाने वाले अधिकारी – कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। छात्रावासों के निरीक्षण के संबंध में उन्होंने कहा कि ड्यूटी आदेश के अनुसार सर्व संबंधित दो दिवस में निरीक्षण कर परख एप पर इसकी रिपोर्टिंग अपडेट करें। बैठक में सीएम/सीएस मानिट, आगामी रोजगार मेले में मनेरी के उद्योगों को भी शामिल करने सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, समस्त एसडीएम तथा जिलाधिकारी योजना भवन में मौजूद रहे। समस्त तहसीलदार, नारायणगंज व नैनपुर जनपद पंचायत सीईओ, समस्त बीएमओ वीसी के जरिये बैठक में शामिल हुए।

Related posts

आज 2 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर मण्डला 7 जनवरी 2021 जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 8 जनवरी को 2 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघा एवं नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसवाही में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Reva India News

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

Reva India News

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में सुनीं 109 शिकायतें

Reva India News

Leave a Comment