Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 72 आवेदकों की सुनी समस्याएं

मंडला, 25 नवंबर 2025

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों के आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 72 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

सम्पन्न हुई जनसुनवाई में निर्माण कार्य, मजदूरी भुगतान, वाद विवाद, अनुभव प्रमाण पत्र, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Related posts

सेवा निवृत शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरित

Reva India News

नगरपालिका मंडला में विकास और उन्नति के लिए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने नगरपालिका मंडला में 16 करोड़ 5 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

Reva India News

आदिगुरू शंकराचार्य की जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment