Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य: निवास और मण्डला विधानसभा में उत्कृष्ट समन्वय से शत-प्रतिशत सफलता

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है।

इस कार्य की सफलता में अनुविभागीय दण्डाधिकारी  मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम के नेतृत्व में मण्डला विधानसभा 107 के अंतर्गत आने वाले इन मतदान केंद्रों पर SIR का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
जिन मतदान केंद्रों पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है, उनमें 299, 300, 301, 305, 307, 318, 315, और 320 शामिल हैं। इन केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजरों के बीच उत्कृष्ट समन्वय और समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप ही यह लक्ष्य समय पर और प्रभावी ढंग से प्राप्त किया गया।

इसी प्रकार अनुविभागीय दण्डाधिकारी निवास श्री सीएल वर्मा नेतृत्व में निवास विधानसभा में एसआईआर कार्य शत प्रतिशत पूर्ण के सफलता प्राप्त की।

कलेक्टर ने की सराहना

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे संवेदनशील और समयबद्ध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पूरी टीम के प्रयासों की  सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related posts

आज 4 ग्रामों में होगा दवायुक्त मच्छरदानी का वितरण

Reva India News

जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्यों को परिणामदायक बनाएं – श्री कूमट

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, मंडला, 31 जुलाई 2026

Reva India News

Leave a Comment