Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माह दिसम्बर में अवैध उत्खनन के 9 प्रकरण दर्ज

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर माह दिसम्बर में अवैध उत्खनन के 01 प्रकरण, अवैध परिवहन के 04 प्रकरण एवं अवैध भण्डारण के 04 प्रकरण, इस प्रकार कुल 09 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। उक्त प्रकरणों में अर्थदण्ड अधिरोपित कर कुल 8 लाख 17 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है। उक्त अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारणकर्ता के विरूद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा, झूलापुल से सूरजकुंड तक का मार्ग  विगत पांच दिन के अंदर दो बड़े एक्सीडेंट, संबंधित कुंभकर्णी निंद्रा में

Reva India News

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर दिखाया उत्साह जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ का आयोजन

Reva India News

कलेक्टर ने किया बहेलिया टोला आंगनवाड़ी एवं स्कूल का निरीक्षण कार्यकर्ता की सेवा समाप्त, शिक्षिकाओं को किया गया पुरस्कृत

Reva India News

Leave a Comment