Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न

मंडला, 17 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधित क्रिया-कलाप के तहत शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय मण्डला के तत्वाधान में सुभाष वार्ड मंडला में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 136 रोगियों जिसमें  87 महिला एवं 49 पुरुषों ने लाभ प्राप्त किया। सभी रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा जाँच व परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेदीय आहार-विहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी गई।

शिविर में डॉ. प्रियंका धुर्वे (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी), श्रीमती पार्वती नायकर (स्टाफ नर्स), निशा तिवारी (औषधि संयोजक), श्री अशोक बैरागी एवं श्री संजय कछवाहा एवं वार्ड पार्षद श्रीमती वंदना कछवाहा तथा चिकित्सालय स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

कनिष्ठ विक्रेता नियुक्ति का दस्तावेज सत्यापन 10 को

Reva India News

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

Reva India News

*नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस लाईन से जागरूकता रैली का कल प्रातः आयोजन*

Reva India News

Leave a Comment