Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नो-मैपिंग मतदाताओं के निराकरण के लिए प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 27 दिसंबर 2025

शनिवार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को एसआईआर के अंतर्गत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने एवं उनके प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान नो-मैपिंग मतदाताओं की पहचान, संबंधित अभिलेखों का परीक्षण, नियमानुसार नोटिस जारी करने की प्रक्रिया, समयसीमा में जवाब प्राप्त करने तथा वैधानिक रूप से निराकरण करने के सभी चरणों को विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त कार्यवाही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ की जाए।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना, त्रुटिरहित मैपिंग कराना तथा योग्य मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

Related posts

जन आरोग्यम शिविर में 9 हजार 323 हितग्राहियों के स्वास्थ्य जाँच और परीक्षण कर लाभान्वित किया गया

Reva India News

तहसील निवास में बी.एल.ओ. द्वारा मतदाता मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

टिकरवारा में घर-घर जला ’आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा संकल्प को दिया आशीर्वाद

Reva India News

Leave a Comment