Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त अभियान शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखने का दिया संदेश

मंडला, 11 जनवरी 2026

शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन का अमला रविवार को सड़कों पर उतरा। अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण हटवाए गए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई की निगरानी करते रहे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने दुकानदारों और ठेले-फेरी वालों से संवाद करते हुए कहा कि सड़कें आम नागरिकों की सुविधा, यातायात और आपात सेवाओं के लिए होती हैं। अतिक्रमण से न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शहर हमारा है, इसे साफ़-सुथरा और व्यवस्थित रखना हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। सड़क किनारे होर्डिंग्स, बोडर््स आदि नहीं रखें। दल गठित कर उद्योग विभाग द्वारा दुकानदारों को दी गई अनुमतियों और लाइसेंस की जांच की जाए।

अभियान के दौरान दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही व्यापार करने की समझाइश दी गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले चरण में समझाइश और सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए, लेकिन इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। नगर प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान को सुचारु रूप से अंजाम दिया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में नियमित निरीक्षण किए जाएं ताकि अतिक्रमण दोबारा न हो। साथ ही, वैकल्पिक व्यवस्थाओं और चिन्हांकन के माध्यम से दुकानदारों को सुव्यवस्थित तरीके से व्यापार करने में सहयोग किया जाए।

इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, पैदल यात्रियों को सुविधा मिलेगी और स्वच्छ, सुंदर शहर की दिशा में ठोस कदम बढ़ेगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम श्रीमति सोनल सिडाम, नगर पालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफ़डे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सलवाह में भू माफिया ने किया कब्जा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर कार्यवाही न होने पर भू माफियाओं के हौसले बुलंद

Reva India News

दुकान को किया गया सील

Reva India News

म.प्र. प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न आयोग सचिव श्री सिंह ने जानी कर्मचारियों की समस्याएँ

Reva India News

Leave a Comment