Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अभियान: मंडला क्षेत्रांतर्गत आंगनवाड़ियों में शिविर आयोजित

मंडला, 14 जनवरी 2026

शासन की विभिन्न जन योजनाओं, सेवाओं में हितग्राहियों को लाभ प्रदाय करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल संकल्प से समाधान अभियान सम्पूर्ण प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च तक चलाया जाना है। यह अभियान चार चरणों सम्पन किया जाना है। प्रथम चरण 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक होना है। जिसमें राज्य सरकार के द्वारा भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संचालित चिन्हांकित 106 सेवाओं एवं योजनाओं का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप में पात्र हितग्राहियों को समय पर पहुंचे इस उददेश्य से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं, सेवाओं का लाभ दिया जाना है। इस अभियान में शिविर लगाया जाकर प्राप्त आवेदनों का ऑनलाईन पोर्टल सी.एम. हेल्पलाईन के माध्यम से निराकरण कराया जाना है।

इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत अधोलिखित कार्यक्रम अनुसार नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार शिविरों के माध्यम से चिन्हांकित सेवाओं से वंचित लाभार्थियों के आवेदन स्वीकार करने के उददेश्य से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सेक्टर अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं शिविर सहायकों के माध्यम से कार्यवाही की जावेगी। नायब तहसीलदार बम्हनी श्री हीरा मोहन तिवारी को नोडल अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुरेन्द्र चन्द्रौल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला क्षेत्रांतर्गत आंगनवाड़ी में रानी दुर्गावती वार्ड में 15 एवं 16 जनवरी को, भगत सिंह वार्ड में 19 जनवरी एवं 13 फरवरी को शिविर लगाया जायेगा। इसी प्रकार आजाद वार्ड में 20 जनवरी को, जवाहर वार्ड में 21 जनवरी, डॉ. राजेन्द्र वार्ड में 22 जनवरी, महात्मा गांधी वार्ड में 23 जनवरी, विवेकानंद वार्ड में 27 जनवरी को, शीतला वार्ड में 28 जनवरी को, तिलक वार्ड में 29 जनवरी एवं 6 फरवरी को, अम्बेडकर वार्ड में 30 जनवरी एवं 12 फरवरी को, श्रीराम वार्ड में 2 फरवरी, शास्त्री वार्ड में 3 फरवरी, इन्द्रा वार्ड में 4 फरवरी को तथा रामकृष्ण परमहंस वार्ड में 5 फरवरी एवं 11 फरवरी को आंगनवाड़ी में शिविर लगाया जायेगा।

Related posts

महिलाओं को दिया गया ’होम मेड अगरबत्ती निर्माण’ का 10 दिवसीय प्रशिक्षण  

Reva India News

कलेक्टर ने निभाया जनसुनवाई में किया वादा मवई के दूरस्थ बैगा टोला पहुँचकर चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं अब गांव में ही वाहन के माध्यम से मिलेगा राशन शौचालय निर्माण, बिजली, पानी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Reva India News

महाविद्यालय बम्हनी बंजर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

Reva India News

Leave a Comment