Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन सरोकार के विषय शासन की प्राथमिकता- मुख्य सचिव वीसी के माध्यम से हुई जिलों, संभागों की समीक्षा

मंडला, 21 जनवरी 2026

मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन श्री अनुराग जैन ने बुधवार को सभी संभागीय कमिश्नर्स और जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। वीसी के माध्यम से उन्होंने विषयवार विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि जन सरोकार से जुड़े विषय शासन की प्राथमिकता है। प्रदेश में कानून और व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए श्री जैन ने कहा कि इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक कड़ाई बरतने की आवश्यकता है। कानून व्यवस्था के साथ महिला हिंसा, नशा मुक्त भारत, अत्याचार निवारण प्रकरण, दुर्घटनाओं में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, राहवीर योजना और अवैध खनन पर नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

वीडियो कॉफ्रेंस में सुशासन, राजस्व वसूली, ई-विकास प्रणाली, वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन, कृषि वर्ष, नरवाई प्रबंधन, लोकसेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य विषयों पर संभागवार समीक्षा करते हुए, न्यून प्रगति वाले जिलों से इस पर चर्चा की।

वीसी में स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि शिशु मृत्यु और मातृ मृत्यु के मामलों में कमी लाने के लिए प्रभावी प्रयास करने की आवश्यकता है। वीसी में शिशु स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, सिकिल सेल, नगरीय विकास, स्वच्छ पेयजल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि एवं संबद्ध विभागों के विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। मण्डला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारी वीसी में शामिल हुए।

Related posts

21वी पशु संगणना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 जुलाई 2023

Reva India News

जिले की बालिका छात्रावासों में कैरियर कांउसलिंग एवं जीवन कौशल शिक्षा एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment