Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा जिलेभर में माइक्रोबीट एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरा गाँव-मेरी बीट अभियान के तहत मंडला पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान

मंडला, 22 जनवरी 2026

मंडला जिले के विभिन्न थाना, चौकी क्षेत्रों में माइक्रोबीट सिस्टम एवं “मेरा गाँव-मेरी बीट” अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना टिकरिया क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी गोपाल घासले एवं आरक्षक प्रशांत बघेल द्वारा ग्राम देवरी की माइक्रोबीट में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, महिला सुरक्षा, महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों पर होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा पोक्सो एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

जगन्नाथ कन्या शासकीय महाविद्यालय मंडला में छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, करियर काउंसलिंग एवं यातायात नियमों पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला थाना निरीक्षक आरती धुर्वे, उप निरीक्षक आकांक्षा उरमलिया, उप निरीक्षक पूजा, आरक्षक दुर्गेश बोरले सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकगण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त थाना निवास अंतर्गत बावलिया साप्ताहिक बाजार में माइक्रोबीट प्रभारी आरक्षक आशीष टेकाम द्वारा ग्रामीणजनों को ऑपरेशन क्लीन स्वीप, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं हेलमेट धारण करने के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।

Related posts

सभी शासकीय सेवक एवं उनके परिवार के सदस्यों को कराएं कोविड वैक्सीनेशन

Reva India News

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न ब्लेक स्पॉट चिन्हित कर रोड मार्किंग और संकेतक लगवाएं – डॉ. सिडाना

Reva India News

अवैध रूप से भूखंड विक्रय के लिए दो पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराने के आदेश

Reva India News

Leave a Comment