Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्वारी और बम्हनी में अनुभूति कैम्प: छात्र-छात्राओं को प्रकृति की शिक्षा मध्यप्रदेश ईको टूरिज्म बोर्ड एवं वन विभाग का संयुक्त आयोजन

मंडला, 23 जनवरी 2026

मध्यप्रदेश ईको टूरिज्म बोर्ड एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पश्चिम मंडला (सा) वनमंडल मंडला के अंतर्गत वनपरिक्षेत्र टिकरिया में वन मंडलाधिकारी श्री माधव सिंह मौर्य तथा उप वन मंडलाधिकारी श्रीराम सूत्रकार के निर्देशन में दो अनुभूति कैंपों का आयोजन 21 एवं 22 जनवरी को किया गया। जिसमें शासकीय हाईस्कूल ग्वारी तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बम्हनी (भावल) के बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर श्री बीएस बरकड़े तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी टिकरिया श्री मयंक उपाध्याय के द्वारा प्रकृति पथ भ्रमण, मृदा संरक्षण, वन्य जीवों की पहचान व उनका महत्व इत्यादि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जनपद पंचायत नारायणगंज के अध्यक्ष श्री आशाराम भारतीया, जनपद पंचायत नारायणगंज के उपाध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा, जनपद पंचायत सदस्य श्री गुलाब वरकड़े तथा श्री बबलू परते के द्वारा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन में सभी छात्र-छात्रा, परिक्षेत्र टिकरिया के समस्त स्टॉफ एवं जनप्रतिनिधियों के ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

Related posts

*कलेक्टर ने किया बिछिया अनुविभाग का दौरा प्राकृतिक खेती, आजीविका गतिविधियाँ देखी, ग्रामीणों की जानी समस्या*  

Reva India News

युवा शक्ति समिति मुनू के द्वार मनाया गया कजलिया का त्योहार

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के बेहतर निराकरण के लिए मिले प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment