Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – अपर कलेक्टर

मंडला, 6 फरवरी 2026
जिला योजना भवन में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने सीएम
हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि रैंकिंग माह के साथ-साथ 50
दिवस से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों को भी गंभीरता से लें। निराकरण में
संतुष्टि का प्रतिशत बेहतर करने के लिए शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर
फोकस करें। जिला अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जो शिकायतें
एल-3 स्तर पर लंबित हैं उन्हें उच्चाधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र बंद कराएं।

अपर कलेक्टर ने कहा कि जनजातीय कार्य, जनपद पंचायतें, नगरीय निकाय,
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित अन्य विभाग जिनकी शिकायतों की संख्या अधिक
है, वह सभी दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करते हुए फॉलोअप करें। जिले की रैंकिंग
जारी होने में दो सप्ताह का समय बचा है। इसलिए निराकरण की गति बढ़ाएं तथा
विभागीय रैंकिंग को बेहतर करें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन सहित
संबंधित जिलाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। समस्त एसडीएम, सीईओ जनपद
पंचायत, सभी तहसीलदार तथा बीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

आदि उत्सव में शामिल होने मंडला पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

Reva India News

रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप (युवा संगम) मेला 18 नवंबर को

Reva India News

Leave a Comment