Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 13 फरवरी 2026
सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों को मान्यता
प्रदान करने के उद्देश्य से 10 एवं 11 फरवरी को जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण
कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री राहुल श्रीवास्तव एवं
श्री मोहित महाजन सहित अटरी संस्था के श्री सोमेन्द्र कुशराम, डी.सी. पेसा एक्ट,
जिला पंचायत मंडला द्वारा विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण में सामुदायिक वन संसाधन दावों की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज,
ग्राम सभा की भूमिका तथा संबंधित समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से
चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रशिक्षण में उपस्थित होकर महत्वपूर्ण सुझाव
दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक वन संसाधन दावों का पट्टा तैयार करने के
लिए सर्वप्रथम एक गांव का चयन कर उसका दावा प्रकरण पूर्ण रूप से तैयार
किया जाए। इसके पश्चात दावा प्रकरण को वनाधिकार समिति एवं उपखंड स्तरीय
समिति की अनुशंसा उपरांत जिला स्तरीय समिति को प्रेषित किया जाए, ताकि
वनाधिकार पत्र तैयार कर संबंधित ग्राम को प्रदान किया जा सके।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि चयनित गांव को मॉडल गांव के रूप
में विकसित किया जाए, जिससे अन्य ग्रामों को भी दावा प्रक्रिया समझने और
अपने-अपने प्रकरण तैयार करने में सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में संबंधित
विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

संभाग में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी

Reva India News

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment