Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुसूचित जनजाति समाज की उन्नति और सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता रही है : प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम .भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मंडला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम के प्रथम मंडला आगमन पर जिले में स्वागत रैली निकालते हुए नगर भ्रमण किया। कटरा बायपास से लेकर भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा गया। जहां फूल-मालाओं और नारों के बीच प्रदेशाध्यक्ष सहित नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन किया गया। कटरा बायपास में उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा गया । जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष का काफिला पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

                        इसके बाद कटरा से विशाल रैली निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। वही नगर भ्रमण के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। जिसके पश्चात रैली भाजपा कार्यालय पहुंची जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह एवं राजा रघुनाथ शाह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम, मनोज आर्मो, प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह, मंत्री संदीप कुलस्ते, एकता ठाकुर, जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक देव सिंह सैयाम, रामप्यारे कुलस्ते, छाया विधायक डॉ. विजय आनंद मरावी, जिला महामंत्री नरेश चंद्रौल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय सर्वटे सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घर वापसी जैसा अहसास पंकज तेकाम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम ने अलग अंदाज में कहा कि कोई व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए, लेकिन अंत में वह अपने घर लौटता है। मंडला और डिंडोरी मेरा अपना घर है, यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे अपने परिवार के बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज की उन्नति और सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता रही है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई हैं। जब हमारी सरकार बनी, तब हमने संकल्प लिया कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। आज मंडला सहित पूरे प्रदेश में जो विकास दिखाई दे रहा है, वह उसी संकल्प का परिणाम है।  श्री तेकाम ने कहा कि आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक काम हुआ है। वनाधिकार पट्टों का वितरण, जनजातीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं, आवास योजना और ग्रामीण सड़क निर्माण जैसे कार्यों ने जनजातीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं।

कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण से मिलती है पहचान : नीरज मरकाम

प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम ने अपने संबोधन में प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्व में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिला है और अब पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। “मैं

Related posts

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की अभिभावकों से अपील  

Reva India News

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मंडला में रोजगार मेला/कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment