Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशासन की अनूठी पहल: पर्यावरण और सद्भाव के रंग में रंगेगी होली, होलिका दहन में उपयोग होंगे गोबर के कंडे

मंडला, 2 मार्च 2026

इस वर्ष होली का त्यौहार केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक बनने जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के विशेष निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने शहरवासियों से पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है।

प्रशासन की टीम ने शहर भर की होलिका दहन समितियों के साथ संवाद स्थापित कर होलिका दहन में लकड़ी के बजाय गोबर के कंडों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया है, ताकि पेड़ों की कटाई को रोका जा सके और वायु प्रदूषण कम हो।

रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों के उपयोग पर जोर दिया गया है। त्यौहार के दौरान पानी की बर्बादी न करने की अपील की गई है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे पशु-पक्षियों पर रंग न डालें और उनके प्रति दयाभाव रखें। हुड़दंग से दूर रहकर शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया गया है।

इस पहल को धरातल पर उतारने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है। शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर होलिका दहन समितियों के लिए ’’गोबर के कंडों का निःशुल्क वितरण’’ किया गया है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के पर्यावरण के अनुकूल होली मना सकें।

Related posts

ग्राम सिमरिया में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर

Reva India News

*स्कूल नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ी दिल्ली रवाना।* *थांगता मार्शल आर्ट 4 एवं कुश्ती की 1 खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम में शामिल।

Reva India News

31 मई को लगाए गए 1404 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment