Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खड़देवरा में हुई क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला आदिवासी बैगा विकास समिति का आयोजन

मंडला, 10 मार्च 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा खड़देवरा में एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में नवांकुर संस्था आदिवासी बैगा विकास समिति मंडला के नेतृत्व में पदमी सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों और नवांकुर सखियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीनदयाल रसोई संस्थान की संचालिका श्रीमती पुष्पा ज्योतिषि ने शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने नवांकुर योजना के बारे में बताया, जो ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्रीमती रागिनी हरदहा द्वारा किया गया और अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें – श्री सोमेश मिश्रा ज्ञानार्जन 2.0 अंतर्गत परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से कलेक्टर ने की मुलाकात  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 मई 2022

Reva India News

*मोहगांव मंडल ने त्रिदेव कार्यक्रम पर कामकाजी के लिए बैठक हुए* इन्द्रमे

Reva India News

Leave a Comment