Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

मंडला, 11 मार्च 2026

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधित क्रियाकलाप के तहत संचालनालय आयुष म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार जवाहर वार्ड मंडला में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन 11 मार्च को प्रातः 10 से 2 बजे तक किया गया। जिसमें कुल 64 रोगियों, 51 महिला एवं 13 पुरुषों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में आए सभी रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा जाँच व परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेदीय आहार-विहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी गई। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका धुर्वे, स्टॉफ नर्स श्रीमती पार्वती नायकर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती नीतू परस्ते एवं श्री अंकित झरिया उपस्थित थे।

Related posts

जन आरोग्यम शिविर में 9 हजार 323 हितग्राहियों के स्वास्थ्य जाँच और परीक्षण कर लाभान्वित किया गया

Reva India News

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से  

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment