Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उद्योगों और संस्थानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली का शुभारंभ, पारदर्शी मानकों से बढ़ेगी साख

मंडला, 11 मार्च 2026

मध्यप्रदेश शासन, श्रमायुक्त इंदौर के निर्देशानुसार जिले के औद्योगिक और व्यावसायिक परिदृश्य में सुधार लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत अब जिले के कारखाने, दुकानें और अन्य संस्थान अपनी कार्यप्रणाली और श्रमिक कल्याण के आधार पर रेटिंग प्राप्त कर सकेंगे।

 

स्व-आंकलन के माध्यम से मिलेगी रेटिंग

 

श्रम विभाग के अनुसार, जिले में स्थित सभी संस्थान आधिकारिक पोर्टल “UTR-https://sambal.mp.gov.in” पर स्टार रेटिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में संस्थानों को कुल 10 निर्धारित मापदंडों के आधार पर अपने अनुपालन की स्थिति का स्व-आंकलन करना होगा। आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, संबंधित संस्थान को ऑनलाइन श्रम स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

 

श्रमिक कल्याण और पारदर्शिता पर जोर

 

यह रेटिंग प्रणाली न केवल पारदर्शी है, बल्कि यह उन प्रतिष्ठानों की पहचान भी करेगी जो अपने श्रमिकों के अधिकारों और उनके कल्याण को प्राथमिकता देते हैं। बेहतर कार्यस्थल मानकों को बढ़ावा देने और जिम्मेदार औद्योगिक प्रथाओं को स्थापित करने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

रेटिंग से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जिसे कोई भी आसानी से देख और सत्यापित कर सकता है। उच्च स्टार रेटिंग वाले संस्थानों के उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं का आकर्षण बढ़ेगा, जिससे सामाजिक रूप से जिम्मेदार व्यवसायों को बाजार में प्राथमिकता मिलेगी। इस प्रणाली से उत्पादकों और विज्ञापनदाताओं को अपनी रणनीतियों को नैतिक श्रम मानकों के अनुरूप ढालने की प्रेरणा मिलेगी। ऑनलाइन श्रम स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसी भी तकनीकी समस्या या विस्तृत जानकारी के लिए नियोजक कार्यालय श्रम पदाधिकारी मण्डला से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

गांवों की तस्वीर बदल देगी विकसित भारत जी राम जी योजना -सांसद श्री कुलस्ते सांसद मवई में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल हुए

Reva India News

चोर स्कूटी सहित गिरफ्तार, मोती नगर थाना पुलिस की कार्यवाही* 

Reva India News

महिला दिवस पर खुशी महिला आजीविका संकुल स्तरीय संगठन होगा पुरस्कृत

Reva India News

Leave a Comment