Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल श्री पटेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

मंडला, 24 मार्च 2026

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बिछिया विकासखंड के ग्राम पंचायत कन्हारीकला पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, मंच निर्माण, आवागमन मार्ग, ग्रीन रूम, सेफ हाउस, सुरक्षा इंतजाम का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बिजली, साफ-सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हितलाभ वितरण एवं आगंतुकों के लिए पर्याप्त पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों जैसे पशु एवं चिकित्सा सेवाएं, आयुष विभाग, एनआरएलएम, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग एवं कृषि विभाग के स्टॉल लगाए जाने के निर्देश भी दिए, ताकि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ एवं जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके। कार्यक्रम स्थल में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, दिव्यांग सर्टिफिकेट वितरण भी किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्यपाल श्री पटेल के दौरे को ध्यान में रखते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सोनाली देव सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जन अभियान परिषद और उसकी टीम को किया सम्मानित किया गया

Reva India News

अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के विरूद्ध विधिवत रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने हाईस्कूल और बालक छात्रावास सलवाह का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment