Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बरबसपुर में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना, राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी

मंडला, 13 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जनअभियान परिषद की पहल से नैनपुर विकासखंड में जल संरक्षण और जनसेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेक्टर क्रमांक 03 डिठौरी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में नवांकुर संस्था ’तेजस्विनी महिला शक्ति संघ नैनपुर’ द्वारा जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना की गई।

शनिवार 11 अप्रैल को ग्राम के बजरंगबली चौराहे पर मिट्टी के घड़ों के माध्यम से प्याऊ स्थापित किया गया, जिससे राहगीरों को गर्मी के मौसम में ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। यह पहल “जल शक्ति से नव भक्ति (सुरक्षित जल-समृद्ध कल)” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान जल चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल के महत्व तथा जल के दुरुपयोग को रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को नलों में टोटी का उपयोग करने और जल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जल स्त्रोतों के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

इस पहल से न केवल ग्रामवासी बल्कि राहगीर भी चौराहे पर रुककर छांव में ठहरते हुए ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सकेंगे। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री भगवानदास झारिया, सचिव श्री नारायण प्रसाद गोहिया, उपसरपंच श्री धर्मेन्द्र झारिया, ग्राम पटेल झारिया, नवांकुर संस्था की सचिव श्रीमती ऊषा साहू, परामर्शदाता श्री अंजय विश्वकर्मा सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

आईटीआई की प्रवेशिका की प्रति  कलेक्टर को भेंट

Reva India News

मिलावट को रोकने अभियान चलाएं, सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें – श्री बोरकर कमिश्नर ने वीसी में दिए निर्देश

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 अप्रैल 2023

Reva India News

Leave a Comment