Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ शावक की मृत्यु

मंडला, 22 अप्रैल 2026

कान्हा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत सरही वन परिक्षेत्र में एक नर बाघ शावक की मृत्यु का मामला सामने आया है। यह घटना 21 अप्रैल को बड़े अमाही नाला, बीट सरहीनाका, कक्ष क्रमांक 668(69) क्षेत्र में प्रकाश में आई।

घटना की जानकारी मिलते ही एनटीसीए (नई दिल्ली) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की गई। मौके पर एक मादा बाघ अपने अन्य शावकों के साथ भी देखी गई।

मृत शावक के शव परीक्षण के लिए विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया, जिसमें जबलपुर से वन्यजीव फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सोमेश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील गोयल (मोतिनाला) एवं डॉ. विशाल उड्डे (बिछिया) शामिल रहे। टीम द्वारा किए गए परीक्षण में शावक के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में शावक की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हो रहा है। निर्धारित एसओपी के तहत समस्त प्रक्रिया का पालन करते हुए शव दाह की कार्रवाई की गई। इस दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। पूरे घटनाक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई है। वन विभाग द्वारा मामले की आगे भी निगरानी की जा रही है।

Related posts

*जुएं की सूचना पर मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना कोतवाली पुलिस नें 14 जुआरियों से 01 लाख 52 हजार, 11 बाईक एवं 11 मोबाईल सहित लगभग 09 लाख का मसरुखा जप्‍त*

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 दिसम्बर 2022

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी दिव्यांगजनों को योजना और अधिकारों से लाभान्वित करने के लिए प्रोजेक्ट सुगम्य प्रारंभ किया गया

Reva India News

Leave a Comment