Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना 2027 के लिए मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने की ऑनलाइन स्व-गणना नागरिकों से की भागीदारी की अपील

मंडला, 27 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने रविवार को जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना की। उन्होंने निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारियाँ दर्ज कर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि स्व-गणना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोग समय निकालकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी व परिवार की जानकारी भरें। इससे सरकार को योजनाएं बनाने में सटीक आंकड़े मिलेंगे और विकास कार्यों की सही दिशा तय हो सकेगी।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना 2027 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। स्व-गणना कर आप न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे बल्कि प्रदेश के विकास में प्रत्यक्ष योगदान भी देंगे। सरकार सभी नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनगणना के आंकड़ों का उपयोग करेगी, इसलिए हर व्यक्ति की जानकारी महत्वपूर्ण है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी – जिला मंडला   संगठन की असली ताकत पद नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं का परिश्रम है – रमेश भटेरे भाजपा जिला प्रभारी का हुआ प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं की ली परिचयात्मक बैठक

Reva India News

’’मलेरिया निरोधक माह जून 2021’’

Reva India News

वाटर बेल की घंटी से विद्यार्थियों के जीवन में आया बदलाव 8 अगस्त को पीएचई मंत्री श्रीमती उईके ने घंटी बजाकर की थी शुरुआत

Reva India News

Leave a Comment