Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने नारायणगंज सीएचसी का किया सघन निरीक्षण साफ-सफाई और स्टोर ऑडिट के दिए निर्देश

मंडला, 6 मई 2026

नारायणगंज दौरे के दौरान कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने ओपीडी, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी लैब, क्षयरोग जांच लैब, एक्स-रे रूम, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, मेडिकल स्टोर और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से इलाज और दवाओं की उपलब्धता को लेकर फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को स्वास्थ्य केंद्र परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता से ही संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी। मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते हुए श्री धोटे ने बीएमओ को निर्देशित किया कि स्टोर का इंटरनल ऑडिट कराएं ताकि दवाओं के स्टॉक और वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।

पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं से कलेक्टर श्री धोटे ने आत्मीय चर्चा की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और माताओं को बच्चों के बेहतर पोषण के लिए घरेलू स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार देने के सुझाव दिए। कलेक्टर श्री धोटे ने एनआरसी स्टाफ को निर्देश दिए कि डिस्चार्ज के बाद भी बच्चों का फॉलोअप अनिवार्य रूप से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, तहसीलदार नारायणगंज, सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नारायणगंज सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 जून 2022

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर पहुंच रही टीम 481 पंचायतों में एक भी एक्टिव केस नहीं

Reva India News

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर गर्व से आजादी का पर्व मनाएं: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

Reva India News

Leave a Comment