Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री जनमन और धरती आबा अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न 18 मई से लगेंगे विशेष शिविर

मंडला, 18 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में टीएल के पश्चात जिला योजना भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनभागीदारी अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जनजातीय कार्य विभाग के क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर द्वारा एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और हितग्राहियों को सीधा लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 18 मई से 25 मई तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन अभियानों के तहत कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और 18 से 25 मई तक आयोजित होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में 107 आवेदन पत्रों की सुनवाई की

Reva India News

कलेक्टर सेंट्रल किसान पखवाड़े एवं जलवायु परिवर्तन कार्यशाला में हुई शामिल

Reva India News

एनपीएस अंतर्गत मिसिंग क्रेडिट के निराकरण के लिए विशेष अभियान

Reva India News

Leave a Comment