Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनपीएस अंतर्गत मिसिंग क्रेडिट के निराकरण के लिए विशेष अभियान

मंडला 10 फरवरी 2025

एनपीएस अंतर्गत मिसिंग क्रेडिट के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाकर त्रुटियों का समाधान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कोषालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनपीएस योजना के अंतर्गत कर्मचारी एवं शासकीय अंशदान शासकीय सेवक के प्रान में जमा किया जाता है। कतिपय कारणों से कुछ कर्मचारियों के अंशदान उनके प्रान में जमा नही हुए, जिसके मुख्य कारणों में मैन्यूअल देयक से वेतन आहरण एवं प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय सेवक के चालान की राशि का चालान विवरण के अभाव में रिफंड भुगतान न होना रहा है। गुमशुदा कटौत्रा की उक्त समस्या के समाधान के लिए संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा आईएफएमआईएस में सुविधा विकसित की गई है। कार्यालय से संबंधित एनपीएस चालान अनुसार कार्यालय व्यक्तिगत एनपीएस से संबंधित चालान की छायाप्रति लेकर कोषालय में प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करावें, ताकि उनके प्रान में मिसिंग एनपीएस की राशि जमा की जा सके।

Related posts

बिछिया व नैनपुर के ग्रामों में किया प्रचार

Reva India News

हनुमान शेषनाग मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ चढ़ा विशेष श्रंृगार

Reva India News

ग्रीष्मकाल में शुद्ध पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता – कलेक्टर हेंडपंप मरम्मत, ई-ऑफिस तथा अधिकारियों के फील्ड विजिट पर जोर सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय से लम्बित शिकायतों को 10 दिनों में निपटाने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment