Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

मंडला, 21 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी मण्डला एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में मण्डला वृत्त क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध दबिश कार्रवाई की गई।

मंगलवार को कार्रवाई के दौरान मण्डला शहर स्थित बस स्टैंड के श्याम भोजनालय की तलाशी लेने पर 25 नग एमडी रम, 15 नग व्हिस्की, 1 आधी भरी बोतल तथा 20 नग बीयर कैन बरामद कर जप्त किए गए। वहीं पुरवा क्षेत्र स्थित स्टार होटल से 14 नग देसी एवं विदेशी मदिरा बरामद कर जप्त की गई। अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 15 हजार 800 रुपये बताई गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, प्रधान आरक्षक श्री हरे सिंह उइके, श्री भानू पुसाम तथा आरक्षक श्री विजय कमलेश, श्री सत्यपाल मरावी, श्री रघुनाथ उइके एवं श्रीमती शकुंतला सैयाम उपस्थित रहे।

Related posts

आदिवासी सीनियर छात्रावास नैनपुर में मनाया गया छात्रावास दिवस

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 17 फरवरी 2026

Reva India News

सात बकायादारों को कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी

Reva India News

Leave a Comment