Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जीएस रायसोनी स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ जूनियर, सीनियर व वेटरन्स खिलाड़ी दिखा रहे अपना दम

मंडला, 9 मई 2026

शुक्रवार की शाम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में जीएस रायसोनी स्मृति तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का स्थानीय इनडोर स्टेडियम (ऑडिटोरियम) में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के मुख्य आतिथ्य, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी की अध्यक्षता और प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौधरी व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री विकास खराड़कर के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री राहुल धोटे ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेलें और बेहतर तरीके से खेलें। जिले में खेल के विकास के लिए हर संभव मदद खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि मंडला में बैडमिंटन एसोसिएशन काफी लम्बे समय से बेहतर कार्य कर रहा है जिससे कई स्टेट व नेशनल लेवल के खिलाड़ी मंडला से निकले हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करें।

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने कहा कि खेल का मनुष्य के जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। जो खिलाडी होता है वो कि भी विषम परिस्थिति में भी हार नहीं मानता और सफल होकर निकलता है। हर नहीं माने का जज्बा ही खिलाड़ी को अच्छा खिलाड़ी और बेहतर इंसान बनाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के शुभकामना देते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों को हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जिले के दोनों आलाधिकारियों ने खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री विकास खराड़कर के कार्यों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इनके अनुभव का लाभ जिले को मिल रहा है जिससे जिले में विभिन्न खेलों को लेकर एक अच्छा वातावरण तैयार हो रहा है। इससे जल्द ही प्रदेश व राष्ट्र के खेल के नक़्शे में मंडला के खिलाड़ियों की चमक बिखरती नज़र आएगी।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ एक शो मैच के साथ हुआ। यह रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच कलेक्टर श्री धोटे व प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौधरी की जोड़ी और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री विकास खराड़कर की जोड़ी के बीच खेला गया। इस दौरान दोनों ही टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कलेक्टर श्री धोटे एवं पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशी ने पारंगत खिलाड़ियों की तरह शानदार सर्विस, शॉट्स व ड्राप से दर्शकों को हैरत में डाल दिया।

ओपनिंग शो मैच के बाद प्रतियोगिता का ओपन सीनियर्स केटेगरी के ग्रुप ए का पहला युगल मुकाबला खेला गया। इस मैच में मानस व मृदुल की जोड़ी ने आशीष व शुभांशु की जोड़ी को 15-11, 15-10 से सीधे सेट्स में हरा दिया। इसके बाद खेले गए मुकाबलों में तुषार/यशव ने अजय/भाग्योदय को 15-6, 15-4, मानस/मृदुल ने अजय/भाग्योदय को 15-5, 15-8 और तुषार/यश ने आशीष/शुभांशु को 16-14, 17-15 से मात दी। ग्रुप बी के मुकाबलों में विकास/नीलेश ने हर्ष/वरुण को 15-9, 13-15, 15-10, दिव्यांक/अमित ने कुशाग्र/शिखर को 15-5, 15-6, हर्ष/वरुण ने आदि/उत्सव को 15-6, 15-8 और दिव्यांक/अमित ने आदि/उत्सव को 15-12, 15-8 शिकस्त दी। वेटरन्स मेन डबल्स 35 प्लस केटेगरी में मुकेश छत्री व सुयंक श्रीवास्तव की जोड़ी ने डॉ. सुमित व हेमराज की जोड़ी को 15-9, 15-8, वी आर मेश्राम/घन्नू यादव ने महेश भवेदी/अमन निरपाची को 15-5, 15-9 और अंकित चौरसिया/कमल साहू ने शरद कुकड़िया/हर्ष मेघवाल को 15-7, 15-7 को हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में सीनियर ओपन के साथ -साथ जूनियर वर्ग में 11, 13, 15 व 17 साल से कम आयु वर्ग के प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे है। सीनियर खिलाडियों के लिए वेटरन्स ग्रुप में 35, 45 व 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाडी भी शामिल है।

इस दौरान मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन व मध्यप्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट आलोक खरया, मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव व मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सह सचिव चंद्रेश खरे, मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सह सचिव व मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यकारणी सदस्य नीलेश राय, कोतवाली थाना प्रभारी, शफ़ीक़ खान, यातायात सूबेदार योगेश सिंह राजपूत, एडवोकेट मनोज फागवानी, एडवोकेट आनंद राय, अफसार खान, मनीष मोदी, अमित तपा, अमृतपाल सिंह सिक्खों, सुयंक श्रीवास्तव, अमित सिहारे, मोहन भंडारी सहित बड़ी संख्या में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी/सदस्य, बैडमिंटन खिलाडी व खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

14 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान जारी, 791 बच्चियों को लगा टीका मंडला, 9 मार्च 2026

Reva India News

खनिज विभाग द्वारा 5 वाहनों को बम्हनी थाने की सुपुर्दगी में दिया गया

Reva India News

स्थापना वर्ष समारोह कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सक्सेस पॉइंट ने पूरे मध्यप्रदेश में बनाई अपनी पहचान

Reva India News

Leave a Comment