Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने जिला सहकारी बैंक अधिकारियों के साथ की परिचय बैठक, विजन-2047 पर हुई चर्चा

मंडला, 8 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। यह बैठक सहकारी समितियों और बैंक की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही मंडला और डिंडौरी जिले में संचालित सहकारी समितियों एवं जिला सहकारी बैंक के कामकाज का सामान्य ओवरव्यू लिया।

कलेक्टर श्री धोटे ने अधिकारियों से सहकारी समितियों की संख्या, उनकी वर्तमान आर्थिक स्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने भारत सरकार के विजन-2047 के अनुरूप वार्षिक और दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा की।

बैठक में यह तय हुआ कि एक सप्ताह बाद फिर से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गौरंगी शर्मा ने भेंट की पेंटिंग

Reva India News

निवास तहसील में जनगणना प्रशिक्षण जारी, प्रगणकों को दी जा रही फील्ड की बारीकियाँ

Reva India News

11 जुलाई को लगेगा अनुकंपा नियुक्ति संबंधी शिविर

Reva India News

Leave a Comment