Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर जप्त

मंडला, 28 मई 2026

मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग के निर्देशों तथा कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 27 मई को मंडला क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध खनिज परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त एक ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 51 जेडडी 5218 को जप्त किया गया। जप्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में थाना कोतवाली मंडला की सुपुर्दगी में रखा गया है। संबंधित वाहन के विरुद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

रबी वर्ष 2020-21 में बीज की उपलब्धता एवं दरें निर्धारित

Reva India News

आम नागरिक कुएं के अंदर न जाएं

Reva India News

प्रमुख अभियंता की तथ्यात्मक रिपोर्ट में शिकायत पाई गई निराधार मंत्री श्रीमती उइके पर लगाए गए आरोप मनगढ़ंत और तथ्यहीन

Reva India News

Leave a Comment