Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महात्मा गांधी जयंती पर 2 से 8 अक्टूबर तक मण्डला में आयोजित होगा मद्य निषेध सप्ताह

मंडला, 1 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर मण्डला जिले में 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक मद्य निषेध सप्ताह आयोजित किया जाएगा। नशामुक्त समाज के निर्माण और आमजन को मद्यपान एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

अभियान के प्रथम दिवस 2 अक्टूबर को जनजागृति रैली, नुक्कड़ नाटक तथा नशामुक्ति विषयक पोस्टर एवं चित्र प्रदर्शनी आयोजित होगी। 3 अक्टूबर को विद्यालयों में प्रतियोगिताएं, प्रश्नमंच एवं संगोष्ठियां तथा स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। 4 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में ग्राम को नशामुक्त बनाने संबंधी प्रस्ताव पारित कराए जाएंगे।

5 अक्टूबर को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नशामुक्ति संदेश एवं लघु फिल्में प्रसारित की जाएंगी। 6 अक्टूबर को महिला स्व-सहायता समूहों एवं शौर्या दलों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 7 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी। 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

अभियान के अंतर्गत नागरिकों एवं विद्यार्थियों को “नशा न करेंगे, न करने देंगे” की संकल्पना के साथ ऑनलाइन ई-शपथ भी दिलाई जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

Related posts

अवैध शराब एवं माईनिंग पर करें सख्त कार्यवाही – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

मण्डला पुलिस का तीन दिवसीय निरीक्षण सम्पन्न

Reva India News

ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव मजदूरों के सम्मान, भरोसे और समय पर मजदूरी की गारंटी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रेस वार्ता में विकसित भारत-जी राम जी एक्ट, 2025 की दी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment