Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस, 9 अक्टूबर को मॉपअप दिवस

मंडला, 5 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2026 को शहरी क्षेत्र मण्डला के सुभाष वार्ड स्थित आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार फिक्स्ड डे स्ट्रेटजी के तहत जिले में 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस तथा 9 अक्टूबर को मॉपअप दिवस आयोजित किया जाएगा।

अभियान के दौरान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों तथा 20 से 49 वर्ष आयु वर्ग की गैर-गर्भवती प्रजनन आयु की महिलाओं को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाएगा। लक्षित हितग्राहियों को स्वास्थ्य केंद्रों, शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों, आदिवासी आश्रम शालाओं, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा केंद्रों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा चाइल्ड केयर संस्थानों में एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी।

सीएमएचओ ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास तथा पोषण और पोषक तत्वों के अवशोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने जनसमुदाय से अपील की है कि अभियान के दौरान पात्र हितग्राही निर्धारित स्थल पर पहुंचकर एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन करें और कृमि संक्रमण से बचाव के लिए अभियान में सहभागी बनें।

Related posts

मण्डला 15 नवम्बर 2021मुख्य समाचार रेवा इडिया न्यूज़

Reva India News

ब्रेकिंग न्यूज़// जिला मंडला  *दो सटोरिए व एक अवैध शराब सहित आरोपी पकड़े गए—-* 

Reva India News

गौ रक्षकों के दिल का दर्द अगर मदद नहीं कर सकते तो संगठन को बुरा भी ना कहें

Reva India News

Leave a Comment