Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में पहुंचे 75 आवेदक अपर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिये समुचित निराकरण के निर्देश

मण्डला, 16 मार्च 2021

प्रति मंगलवार आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में 75 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर मीना मसराम ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संबंधित विभाग आवेदकों की समस्याओं का जल्द निराकरण कर प्रतिवेदन सौंपे। इस दौरान सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

आज संपन्न हुई जनसुनवाई में फूलसागर निवासी रामकुमार बैरागी ने ग्राम पंचायत द्वारा सूचना के अधिकार के तहत चाही गई प्रदान नहीं करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद मण्डला को नियमानुसार जानकारी प्रदान करवाने तथा संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत चाही गई जानकारी निर्धारित समयसीमा में प्रदान की जाये। मवई निवासी कृष्णकुमार चौधरी के ट्रायसायकिल प्रदान करने संबंधी आवेदन पर अपर कलेक्टर ने उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय पात्रतानुसार ट्रायसायकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। महाराजपुर निवासी लक्ष्मीनारायण कंड्रा द्वारा पुत्री के इलाज हेतु शासकीय सहायता उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन पर अपर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सम्पन्न हुई जनसुनवाई में अजय पन्द्रे आमाडोंगरी ने विकलांग विवाह प्रोत्साहन राशि, कठईडीह घुघरी के निवासियों ने सड़क एवं पानी की समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समयसीमा में समुचित निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

आईटीआई द्वारा आयोजित ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 20 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया

Reva India News

सीवरेज लाइन और रोड मरम्मत का कार्य 1 सप्ताह में पूरा करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने प्रातः कालीन भ्रमण में दिए सख्त निर्देश

Reva India News

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में मैदानी अमले का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment