Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिकोसी के ग्रामीणों ने ग्राम सीमा में लगाया गया नाका कोरोना की चैन को रोकने की पहल

नारायणगंज, विकासखण्ड नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकोसी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यगण तथा ग्राम पंचायत के पंचगण, कोरोना वाॅलिंटियर एंव ग्रामीणों ने ग्राम में कोरोना महामारी को ना आने देने के लिए संकल्प लिया और इसके लिए उन्होने ग्राम की सीमा में एक नाका बनाया गया है, कोई भी बाहरी व्यक्ति को नाका के आगे नहीं जाने दिया जाता है। ग्राम के व्यक्ति भी अगर किसी कार्य से बाहर जाते है तो वापसी में नाका में उन्हें साबुन पानी से हाथ धोने पड़ते है, इस कार्य में समस्त ग्रामीणजन सहयोग करते है। ग्राम सिकोसी में लगभग 80 परिवार रहते है, यह गांव गोंड़ आदिवासी बाहुल्य ग्राम है, जो विकासखण्ड मुख्यालय से 07 किलोमीटर की दूरी पर है।
ग्रामीणों को ग्रामीणजन ग्राम विकास समिति के सदस्यगण सभी को मास्क लगाने सलाह दी जाती है, एंव सार्वजनिक स्थलों पर सोषल डिस्टेंषिग का पालन करने जोर दिया जाता है। किसी भी तरह इस महामारी से ग्रामीणों का बचाव करना ग्रामीणजनों का उददेष्य है।
ग्राम पंचायत सिकोसी के सरपंच मनमोहन गौंठरिया ने बताया कि सिकोसी में नाका संचालित है, एंव पोषक ग्राम बोरिया में एक नाका को वर्तमान में बंद कर दिया गया है, एक माह से ज्यादा समय तक बोरिया में नाका संचालित था, नाका में सेनीटाईजर एंव साबुन पानी की व्यवस्था भी की गई थी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को ग्राम में आना प्रतिबंधित किया गया है, किसी शासकीय या जरूरी कार्य व्यक्ति को नाके मे सेनीटाईज किया जाता है, साबुन पानी से हाथ धोना पड़ता है। इस कार्य में प्रमुख रूप से ग्राम विकास समिति सदस्यगण, ग्राम पंचायत सरपंच, सीएमसीएलडीपी छात्र , ग्राम कोटवार, ग्राम पंचगणों का सहयोग है।

श्रीमति पुष्पा तेकाम,वि.ख.समन्वयक,म.प्र.जन अभियान परि. नारायणगंज

Related posts

जिले के समग्र विकास को गति देने और भविष्य की विकास योजनाओं को सुदृढ़ बनाने में समिति महत्वपूर्ण भूमिका – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल जिले के विकास के लिए समिति सदस्य अपने सुझाव दें – मंत्री श्रीमती उइके प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न

Reva India News

विश्व ध्यान दिवस पर तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला का भव्य समापन “हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान” अभियान से मंडला पुलिस को मिली नई ऊर्जा

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment