Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 15 जुलाई 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 16 जुलाई को जिला मंडला आगमन हो रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 16 जुलाई को सायं 7:30 बजे जबलपुर से जिला मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 17 जुलाई को प्रातः 11 बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे एवं 11:50 में मंडला पहुंचेंगे। इस्पात राज्यमंत्री दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट मंडला में बैठक में शामिल होंगे, तत्पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सायं 7 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 18 जुलाई को प्रातः 10 बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा 11 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद इस्पात राज्यमंत्री दोपहर 2 बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

तेज गर्मी में किसानों को राहत: उपार्जन केंद्र पर की गई विशेष व्यवस्थाएं

Reva India News

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सह प्रेसवार्ता 6 जनवरी को होगा

Reva India News

ट्राईफेड अर्टिजन मेला आज  

Reva India News

Leave a Comment